जालौन : उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोतवाली एट से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार को दिन दहाड़े बीच चौराहे पर बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।पुलिस ने बताया कि इस हमले में मारी गयी छात्रा का रोशनी अहिरवार (20) है । छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। वह ऐंधा गांव की रहने वाली थी और राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी।
आज कॉलेज में परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रही थी। तभी करीब कोटरा तिराहे पर पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए । बिना कुछ कहे पीछे बैठे युवक ने छात्रा के सिर पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा फेंककर फरार हो गए। जहां यह घटना हुई, वहां से कोतवाली एट सिर्फ 200 मीटर दूर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।(वार्ता)



