Crime

1.5 लाख रुपये और 1.60 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती

मुरादाबाद । थाना मझोला थाना क्षेत्र में रिश्ता तय होने के बाद युवती घर से नकदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। रविवार को थाना पुलिस ने फरार युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक समेत चार के खिलाफ बहला फुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कर लिया।

थाना मझोला के काशीराम नगर चैकी क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को सिरकोई निवासी अरुण सैनी काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी युवती के साथ अक्सर छेड़छाड़ भी करता था। इस मामले युवती के पिता बदनामी के डर से कहीं शिकायत नहीं की और अभी हाल में कुछ दिन पहले ही बेटी का रिश्ता तय कर दिया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी का रिश्ता तय होने की जानकारी आरोपी अरुण सैनी को लग गई थी। जिसके बाद आरोपी बीते 26 अक्तूबर को तड़के करीब चार बजे आरोपी अपने साथी अनूप, चिंटू और देवेंद्र उर्फ नौटिल के साथ युवती को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया।

आरोप है कि युवती जाते समय घर में रखी 1.5 लाख रुपये की नकदी और करीब 1.60 लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई है। आरोपियों ने युवती के परिजनों के धमकी भी दी। एसएचओ मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अगवा करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button