Crime

देवरिया में गैंगेस्टर की दो करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक गैंगस्टर की दो करोड़ रूपये से अधिक की अचल सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को कुर्क कर लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने यहां बताया कि सुरौली क्षेत्र का गैंगस्टर अपराधी स्वयंबर यादव जिला जेल में बंद है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गम्भीर अपराधों के कुल 15 मुकदमें दर्ज है। उसने अपराध के जरिये अवैध कमाई करते हुए अपनी पत्नी निर्मला देवी के नाम से छह भूखंड खरीदे थे। धारा 14 (1) उ.प्र. गिरोह बंद अधिनियम 1986 के तहत जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर उसकी सम्पत्ति को कुर्क कर तहसील को रिसीवर नियुक्त किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button