
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंग्स्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। प्रिंस को लारेंस विश्नोई का करीबी कहा जाता था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है। बता दें कि प्रिंस तेवतिया को दिल्ली पुलिस ने दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। इसके लिंक लॉरेंस बिश्नोई से भी मिले थे।
तिहाड़ की जेल नंबर 3 में शुक्रवार शाम 5 बजे गैंगवार हुआ, जिसमें 5 कैदी घायल हुए थे। सभी घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जेल में गैंगवार के दौरान प्रिंस तेवतिया पर चाकू से हमला किया गया था। उसके शरीर पर 5-7 वार किए गए थे। दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अन्य कैदियों का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। (वीएनएस)



