Crime

हाइवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह धराया

रोहनिया,वाराणसी। हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने खलीलपुर, बन्देपुर स्थित एक सूनसान मकान से दबोचा। अभियुक्तों में एक बाल अपचारी जबकि दूसरे की पहचान रमसीपुर राजातालाब निवासी सुजीत कुमार के तौर पर हुई। तलाशी में अभियुक्तों के पास से देशी रिवाल्वर, दो कारतूस, चोरी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आगे की कार्रवाई में बाल अपचारी को बाल सुधार गृह जबकि एक को जेल भेजा गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि हाइवे पर खड़े ट्रकों की टंकी से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते थे और औने पौने दाम पर बेच देते थे। इस दौरान चालकों के केबिन में घुसकर उनका पर्स मोबाइल समेत अन्य सामान भी साफ कर देते थे। 17 मार्च को तड़के मोहनसराय एक ढाबा के पास खड़े एक ट्रक से लगभग 310 लीटर  डीजल चोरी कर राहगिरों को बेचा था।

इतना ही नहीं, लंबी दूरी तय करने वाले शैलानियों की कार को भी निशाना उस वक्त बनाते थे जब सड़क किनारे पार्क कर चालक और उसमें सवार लोग सोते थे। इस दौरान महिलाओं के पर्स आभूषण नकदी आदि सामान पर हाथ साफ करते थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक निमार्णाधीन टीनशेड चोरी का माल बरामद किया। बीते कुछ सालों से ये काम करते थे इस चोरी में शामिल तीन अन्य फरार है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button