वाराणसी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा गबन करने वाला आरोपी कृष्ण मोहन निवासी बेनीपुर पहड़िया को सिगरा पुलिस ने रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया।सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण मोहन से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि लोगों को बताता था कि वह एफसीआई में बाबू है। इसके बाद वह लोगों को झांसे में लेता था और चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेता था। उसने एफसीआई का फर्जी कार्ड भी बना रखा था।
इस बीच उसकी मुलाकात सिगरा फातमान रोड स्थित एसबीआई बैंक चपरासी संजय से हुई दोनों के बीच मित्रता हो गयी। इस बीच संजय ने उससे कहा कि मेरे रिश्तेदार के दो बच्चे हैं जो मेरी मौसी के रिश्ते में आते हैं। उन दोनों बच्चों को नौकरी की आवश्यकता है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर संजय कुमार से दो लाख रुपया लिया। इसके बाद कृष्ण मोहन ने संजय के मोबाइल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया। इसके बाद कुछ अन्य को झांसे में लिया और करीब पांच लाख लेकर चपंत हो गया।



