Crime

मां का इलाज कराने आये प्रोफेसर से दो लाख की जालसाजी

वाराणसी। लखनऊ से वाराणसी अपनी मां का इलाज कराने आये प्रोफेसर के खाते से जालसाज ने आॅनलाइन फीस जमा करने के नाम पर भेजे गए लिंक के माध्यम से दो बार में करीब दो लाख की निकासी कर ली। प्रोफेसर ने इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार सिया डिग्री कालेज, लखनऊ के प्रोफेसर अंकुर सिंह के सोनल सदन अपार्टमेंट माल रोड कैंट अपने रिश्तेदार विष्णु प्रताप सिंह के यहां अपनी  मां को दिखाने के लिए आए थे। जहां उनके मोबाइल पर डॉक्टर को दिखाने के लिए आॅनलाइन फीस जमा करने के लिए एक लिंक भेजा गया और निकासी कर ली गयी। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button