Crime

फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी

वाराणसी। फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी में कैंट पुलिस ने बिल्डर दंपति पर मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि भोजूबीर स्थित टैगोर टाउन में दो फ्लैट के नाम पर रुपये लिये लेकिन फ्लैट नहीं दिया।

अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी नगर की निशा तिवारी ने बताया कि उनके पड़ोस में आरती सिंह और अभय नारायण सिंह रहते हैं। दोनों की शुभ श्री प्रा.लि के नाम से फर्म है। इसके जरिये बिल्डिंग निर्माण कर फ्लैट बेचते हैं। भोजूबीर में टैगोर टाउन में अपार्टमेंट में एक फ्लैट 54 लाख रुपये, एक फ्लैट 40 लाख रुपये में तय हुआ। 21 अक्तूबर 2021 को दोनों फ्लैट के नाम पर 70 लाख 76 हजार 500 रुपये लिये। अब तक फ्लैट नहीं दिया। पता चला कि उनके नाम से बुक किया गया फ्लैट दूसरे के नाम से इकरार नामा कर दिया गया है। अब रुपये या फ्लैट की बात कहने पर गाली-गलौज कर धमकी दी जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button