
वाराणसी। सिगरा पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम ने बिहार में छापेमारी कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वाराणसी शहर में चोरी की घंटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से नकदी समेत चोरी में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद किया और आगे की कार्रवाई में सभी को जेल भेजा गया। चोरों की पहचान मोहम्मद शाहबान अंसारी, टीपू सुल्तान, रियाज ये तीनो पटना के तो वहीं अफजाल अंसारी दिल्ली के तौर पर हुई।
चोरी की घटना का पर्दाफाश एडीशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि ये पॉश कॉलोनियों को निशाना बनाते हैं और दिन में ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों के पास से 1.88 लाख नकदी, पीली और सफेद ज्वेलरी बरामद हुई जो 15 फरवरी को सिगरा क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी से विमलेश कुमार शर्मा के घर से चोरी की गईं थीं। रपट दर्ज होने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच संग स्वॉट टीम को लगाया गया था।
गहन जांच में पहला सुराग टोल प्लाजा में फास्ट टैग से मिला यहां चोरों का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। इसके बाद वाराणसी से 80 किलोमीटर दूर बिहार टोल प्लाजा पर इन लोगों की कार ट्रेस हुई। वहां पर फास्ट टैग की वजह से इन लोगों का मोबाइल नंबर मिल गया। सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुछ ही दूरी पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
#CP_VNS @Muthajain के निर्देशन में क्राइम ब्रांच व थाना सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिगरा क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद । #UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi pic.twitter.com/sUoBKhJPv9
— POLICE COMMISSIONERATE VARANASI (@varanasipolice) February 19, 2023



