
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में भ्रष्टाचार में शामिल एक दरोगा सहित चार पुलिकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार में शामिल एक दरोगा समेत 04 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जांच और एलआईयू की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के आरोप सही पाए गए । इसके बाद ही यह कार्रवाई की गयी है।(वार्ता)



