
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डपोली रोड स्थित खेत के बीच बने एक मकान में शुक्रवार को हुए विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) श्लोक कुमार ने विस्फोट में चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा के पीछे ढकोली रोड पर एक खेत में बने मकान में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई विस्फोट से पक्की ईटों से बना मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया और चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है ।
हमें खेतों के बीच में बने एक घर में विस्फोट होने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे। मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है: DM चंद्र प्रकाश सिंह, बुलंदशहर
हमें खेतों के बीच में बने एक घर में विस्फोट होने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे। मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है: DM चंद्र प्रकाश सिंह, बुलंदशहर pic.twitter.com/acphBWl3dG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023



