हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के लोनार क्षेत्र में शुक्रवा सुबह एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर टक्कर मारने के बाद भागते समय एक इ रिक्शा को रौंद कर उस पर पलट गया । घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी वही ई-रिक्शा सवार दो लोगों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक के चालक को पकड़कर पुलिस को सौप दिया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकलवाये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगदीशपुर गांव में शाहाबाद से सांडी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पांच साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थाना सांडी के मोहद्दीपुरपुर निवासी अमर सिंह (30) और उसके बेटे रितेश (5) की मौत हो गई जबकि अमर सिंह की पत्नी सुधा घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने भागने की फिराक में सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में एक ई-रिक्शा को रौंद दिया और उसी पर खाई में पलट गया। ई- रिक्शा जिसमें दो लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। ई रिक्शा चालक पुजारी और गुड्डू सैतियापुर गांव के ही रहने वाले थे और अपने किसी काम से सांडी जा रहे थे।(वार्ता)



