प्रयागराज : माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसका भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतीक और अशरफ हत्या मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह, दो उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है।(वार्ता)



