बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली उझानी क्षेत्र में शनिवार को स्नान के दौरान पांच मेडिकल छात्र गंगा में डूब गये जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर आज दोपहर स्नान करते समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पांच छात्र गंगा के गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से दो छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य तीन छात्रों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।(वार्ता)



