रांची : झारखंड के चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आज 5 नक्सली मारे गए।राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं।सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगाया गया था।(वार्ता)



