Crime

बहराइच में सड़क हादसा,चार मरे पांच घायल

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-बहराइच हाइवे पर ओवरब्रिज के निकट एक जायलो लखनऊ की ओर जा रही थी कि अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में जायलो बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।हादसे में घायल पांच की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button