इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा की जसवंतनगर पुलिस ने लोगो को ठगने वाले एक फर्जी आईआरएस अफसर को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।फर्जी आईआरएस अफसर और उसके साथियों को गिरफ्तार करने वाली जसवंतनगर पुलिस को एसएसपी ने 20000 का इनाम देने की घोषणा की है।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से एक रिवाल्वर एक बंदूक और विभिन्न बोर के 36 कारतूस के साथ-साथ एक कार भी बरामद की गई है। इस गैंग का मुख्य कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश की रहा है। इटावा,फिरोजाबाद,नोएडा,गाजियाबाद और मध्यप्रदेश के मुरैना में इस गैंग ने लोगों को ठगने की वारदातों को अंजाम दिया है।(वार्ता)



