Crime

रसोई गैस सिलेंडर में आग,दो की मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से गृह स्वामिनी एवं उसके नाती की मौत हो गई जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि भटासा ग्राम में बृजभान के घर में माता के जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। बृजभान की पत्नी शांति देवी (60) प्रातः,माता का प्रसाद तैयार कर रही थी कि अचानक घरेलू गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में शांति देवी और उसके तीन वर्षीय नाती आर्यन की झुलस कर मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button