वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में ब्रिज इनक्लेव कॉलोनी स्थित एक स्कूल परिसर में लगे फूल पत्तियों पर पटाखे की चिंगारी गिरने से बुधवार को आग लग गयी। बंद स्कूल के भीतर से निकलते धुआं देख पड़ोस में रहने वालों ने पुलिस और स्कूल संचालक को सूचना दी। बगल में रहने वाले संचालक सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पानी और बालू डालकर तत्काल को बुझा दिया। आग लगने से स्कूल में लगे फूल के पेड़ जल गए। वहीं दूसरी सुंदरपुर चौराहा के समीप एक बाउंड्री के भीतर पटाखा की चिंगारी गिरने से कूड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर और पुलिस के पहुंचने के पहले पड़ोस में रहने वालों नें आग को बुझा दिया।



