सारनाथ,वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी अंतर्गत वैष्णो नगर कॉलोनी में कार्टून की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। पहुंची स्थानीय पुलिस ने फायर ब्रिगेड के मदद से आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी की माने तो उसे 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है कि क्योंकि उसका पूरा कच्चा माल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।
जानकारी अनुसार वैष्णो नगर कॉलोनी निवासी ललित रस्तोगी घर पर ही दत्ता हुआ कारखाना लगाए हुए थे लेकिन कुछ दिन पूर्व आंधी पानी आने के कारण अपना यह कारखाना इन्होंने लालपुर शिफ्ट कर दिया था। जहां पर इनकी पत्नी कीर्ति रस्तोगी कारखाने का काम देखती थी। वही ललित रस्तोगी वैष्णो नगर कॉलोनी में अपने मकान के आगे जनरल स्टोर की दुकान पर बैठे हुए थे कि पीछे गोदाम से धुआं उठता देख सन्न रह गए। इसकी सूचना उन्होंने अपनी पत्नी संग स्थानीय चौकी पर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पुराना पुल उपनिरीक्षक आदित्य सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वही भुक्तभोगी की पत्नी कीर्ति रस्तोगी ने बताया कि आंधी पानी के कारण यहां से कारखाना लालपुर में शिफ्ट कर दिया गया था। घर पर बने बने कार्टून, जूते, मिठाई और केक के डब्बा जलकर राख हो गया। 15 लाख से 20 लाख रुपए का कच्चा माल तथा बने बनाए डब्बे जल गए।



