जोधपुर । शहर के बासनी कृषि मंडी के पीछे आई एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में रविवार की अपरान्ह में भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री से लगती कृषि मंडी की दीवार आई है। जहां तक आग की लपटें पहुंच गई। आग से काफी मंडी जिंस भी जल गए। आठ दस दमकलों ने मिलकर दो घंटे के अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि बासनी कृषि मंडी मोड़ के पीछे प्रीति इंटरनेशनल हैण्डीक्राफ्ट आई है। रविवार की अपरान्ह सवा तीन बजे के आस पास आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी भेजी गई। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर बासनी से तीन, शास्त्रीनगर से दो, नागौरी गेट से दो और बारेानाडा से दमकल की एक गाड़ी को वहां भेजा गया। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।
इस फैक्ट्री से लगते ही कृषि मंडी दीवार आई है। जहां तक चिंगारियां पहुंचने पर कृषि मंडी में आग लग गई। च्वार की बोरिया और अन्य जिंस आग की चपेट में आई। मगर दमकल कर्मियों ने सजगता रखते हुए आग पर काबू कर लिया। हैंडीक्राफ्ट में आग लगने का कारण संभवत: शार्ट सर्किट रहा है। कृषि मंडी में जिंसों के जलने से काफी नुकसान पहुंचा है। एएफओ हेमराज शर्मा के नेतृत्व में फायरकर्मियों दौलाराम, ओपाराम, महावीरसिंह, सुनील, जवानराम आदि ने मिलकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक के नाम का खुलासा दमकल कॢमयों ने नहीं किया है।(हि.स.)



