Crime

बीमार पड़ी छात्राएं, इलाज के लिए डॉक्टर की जगह पहुंचा तांत्रिक

महोबा । यूपी के महोबा जिले में एक सरकारी स्कूल में दिन के खाने के बाद स्कूल की 15 लड़कियां बीमार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाने की बजाय स्कूल के स्टाफ ने लड़कियों का झाड-फूंक कराने एक ‘तांत्रिक’ को बुलाया। इस घटना के बाद जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

यह घटना महोबा जिले के पनवाड़ी के महुआ गांव की है। लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करने के बजाय, स्कूल के अधिकारियों ने उन्हें ठीक करने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया। इस घटना का कथित तौर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया।

स्कूल पहुंचे वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारियों ने तांत्रिक को परिसर से बाहर भगा दिया और छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब चिकित्सकों का कहना है कि सबकी हालत ठीक है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button