सीवान : जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है । घटना सोमवार की संध्या करीब सात बजे की बताई जा रही है । घटना में मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र जलालपुर बथान टोला गांव निवासी चन्नर यादव का 36 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है । घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के महराजगंज – एकमा रोड स्थित कमला चौक के नहर के समीप की है ।
बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अपनी बाइक लेकर स्थानीय चंचौरा बाजार से अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान बेखौफ अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने युवक को ओवरटेक कर कमला चौक नहर के समीप घेर लिया । इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी । जिसके बाद अपराधियों की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं घटना के बाद बाइक सवार अपराधी वापस चंचौरा बाजार की तरफ हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए ।
युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली के शिकार घायल मनोज यादव को राहगीरों की मदद से उठाकर आनन – फानन में छपरा जिले के एकमा बाजार पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
बताया जा रहा है कि छपरा ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई । वह इधर घटना की जानकारी के बाद दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।( हि.स.)



