Crime

किशोरी की गला रेत कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में जंघई प्रयागराज रेल खंड के बगल असवा गाँव स्थित एक अरहर के खेत मे बीती देर शाम एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी गला रेत कर हत्या की गयी है। मृतक के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल पर मीरगंज, सरायममरेज प्रयागराज एवं मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस बुला ली गई। फॉरेंसिंग टीम और डॉग स्क्वायड का भी सहयोग लिया गया। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात को नकार दिया।

मीरगंज थाना के असवां गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन के किनारे अरहर के खेत में गांव का एक व्यक्ति नीलगाय भगाने गया था। उसकी नजर एक किशोरी के शव पर पड़ी तो वहां से चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। ग्रामीणों को सूचना दी तो वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने जंघई चौकी इंचार्ज राम विलास व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता को दी तो दोनों लोग मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। युवती नीला जींस, नीला टी शर्ट पहनी हुई थी। उसके गले पर एक तरफ किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, नाक से भी खून निकला है।

ग्रामीणों के अनुसार जहां शव मिला है उस स्थान को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि घटना वहीं अरहर के खेत में ही की गई है। कुछ लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है, क्योंकि किशोरी का अंडरवियर भी नजर आ रहा था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास जरूर किया, लेकिन पहचान हो नहीं सकी। उम्र करीब 17-18 साल आंकी जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म की आशंका से उन्होंने इनकार किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button