सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के समर्थकों ने घर में घुसकर पिता और पुत्र पर हमला कर दिया। इस घटना में पिता की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कोटर थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में कल रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नेमका प्रसाद मिश्रा के घर मे घुसकर मारपीट की। इस हमले मे घायल नेमका प्रसाद मिश्रा और उसके पुत्र हेमंत मिश्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान नेमका प्रसाद मिश्रा की मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल पुत्र का इलाज किया जा रहा है।(वार्ता)



