Crime

नमाज अदा कर लौट रहे बाप-बेटे को मनबढ़ों ने पीटा

वाराणसी। मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर लौट रहे बाप बेटे को घात लगाकर बैठे मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज करायी।

आरोप है कि पहले दोनों के उपर अंगूर फेंका गया और इस बात का जब बाप बेटे ने विरोध किया तो एक दर्जन की संख्या में जुटे हमलावरों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार निवासी सुबहान अली शनिवार देर शाम पुलिस लाइन चौराहा स्थित जामा बड़ी मस्जिद दायम खान में अपने पिता महबूब अली के साथ नमाज अदा करने गये थे।

मस्जिद से बाहर निकलने के लगा तभी शादाब निवासी पक्की बाजार गली के अंदर अपने कई साथियों के साथ पूर्व नियोजित हो कर पहले फल फेंक कर मारा। विरोध करने पर रॉड व लाठी डंडे दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर लगभग 15 की संख्या में हमलावर वहां से फरार हो गये। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस अरोपित शादाब सहित अन्य पंद्रह अज्ञात साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button