शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शहाजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने आज बताया कि थाना सेहरामऊ क्षेत्र के देवकली निवासी अविनाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर बृहस्पतिवार देर रात अपने गांव वापस आ रहा था कि तभी सेहरामऊ थाना क्षेत्र नागरपाल के पास खड़ंजा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसके चलते ट्रैक्टर पर बैठे अर्पित (15) तथा अविनाश (50) वर्ष की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर ही मौत हो गई।(वार्ता)



