Crime

खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड से मौत

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां कल देर रात थाना सरधुआ ग्राम खोपा में खेत में पानी लगा रहे किसान जवाहिर की कड़ाके की ठंड में दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसान अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गया हुआ था तभी रात में खेत में पानी लगाते समय उसे ठंड लग गई और उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर वह खेत में गिर गया। जब देर रात किसान अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन खाना लेकर खेत पहुंचे तो उन्हें किसान खेत पर अकड़ा पड़ा हुआ था।

परिजनों को उसकी हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई परिजन उसे घर ले जाने लगे, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई । मृतक किसान के परिवार में चार बच्चे है। जिनमें दो बेटे और दो बेटी है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button