भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें सिर में गंभीर चोट आने से वृद्ध की मौत हो गई ।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर लाठी डंडे से दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हुई । घटना में राजनाथ यादव( 60) को सिर में गंभीर चोट आई जिसे घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)



