Crime

खाना खाते-खाते बेंच से लुढ़का कर्मचारी, हुई मौत

सागर । मौत कब, कहां और कैसे गले लगा ले, कोई नहीं बता सकता। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। दरअसल, टोल प्लाजा के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खाते-खाते टेबल से नीचे गिरता है और वहीं उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है यह शख्स टोल प्‍लाजा पर सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 44 के मालथौन टोल प्लाजा पर कार्यरत 52 वर्षीय ऊदल यादव अपने दफ्तर के बेंच पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक वो बेंच से नीचे लुढ़क जाते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी वहां आते हैं, लेकिन उस दौरान ऊदल की शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद सहकर्मियों ने ऊदल को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद सहकर्मियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जिसमें उनकी मौत बहुत ही स्वभाविक लग रही थी।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ऊदल की मौत स्वभाविक लग रही है। खाना खाते समय उनके शरीर में कुछ हरकत हुई और चंद सेकंड के अंदर ही उनकी जान चली गई। हालांकि, पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूचना पर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button