Crime

बुजुर्ग पिता की हत्या, दो बेटे और बहू गिरफ्तार

महासमुंद,छत्तीसगढ़ । बुजुर्ग पिता की 2 बेटे और बहू ने हत्या कर दी। बेटी को पैसे देने से तीनों नाराज थे। एक दिन मौका पाकर पिता को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।दरअसल, पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीलवापाली में एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। जांच के बाद मृतक की पहचान हुई। शव पीलवापाली निवासी मंगलू राम यादव (70 वर्षीय) क़ा था ।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक के बेटों पर शक हुआ। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों बेटों को हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मृतक के दोनों बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग जमीन बेचकर पैसा बेटी को दे दिया था। इससे दोनों पुत्र और बहू नाराज थे। शराब के नशे में दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। रस्सी से गला घोंटकर बाप की जान ले ली। महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हत्या के चार घंटे बाद कातिलों को गिरफ्तार कर लिया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button