Crime

सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

इंफाल : मणिपुर के तामेंगलांग जिले के खौपुम के पास बुधवार को एक स्कूल बस पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इंफाल के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की एक बस विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कुछ लोगों को इंफाल के एक अन्य अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button