International

मिस्र यात्रा ऐतिहासिक रही : मोदी

काहिरा में अल-हकीम मस्जिद तथा युद्ध स्मारक गये मोदी.भारत, मिस्र के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

नयी दिल्ली/काहिरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मिस्र यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि इससे भारत और मिस्र के संबंध अधिक मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा।श्री मोदी ने दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद स्वदेश रवाना होने से पहले कहा किउनकी मिस्र यात्रा ऐतिहासिक रही है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति अल सीसी , उनकी सरकार और मिस्र के लोगों के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हैं।श्री मोदी ने कहा कि वह मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मेडबोली को भी धन्यवाद देते हैं कि जो उनके साथ ऐतिहासिक पिरामिड देखने गये। इस दौरान हमने अपने देशों के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास पर चर्चा के साथ साथ आने वाले समय में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार को अपनी पहली मिस्र यात्रा पर काहिरा पहुंचे थे।

भारत, मिस्र के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मिस्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2023 पहले से ही दोनों देशों के लिए एक उल्लेखनीय साल रहा है।प्रधानमंत्री ने यह बात शनिवार को काहिरा में अपने मिस्र के समकक्ष मुस्तफा मदबौली के साथ एक गोलमेज बैठक के दौरान कही।स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार बैठक के बाद श्री मोदी ने बयानों में कहा कि उन्होंने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर अपने मिस्र के समकक्ष की सकारात्मक राय को ध्यान से सुना और प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

श्री मोदी ने कहा, “यह हमारे साझा संबंधों के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष है। इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया, जहां हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ”उन्होंने कहा कि सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाली जी20 बैठकों में भाग लेने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति को फिर से भारत में आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है।श्री मोदी ने कहा कि मिस्र और भारत अगले पांच वर्षों के भीतर द्विपक्षीय व्यापार में 12 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में ही भारतीय कंपनियों ने मिस्र में लगभग 17 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।राष्ट्रपति के निमंत्रण के बाद यह श्री मोदी की पहली मिस्र यात्रा है।भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते के मुताबिक 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की काहिरा की यह पहली यात्रा है। श्री मोदी ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा, “आपमें से कुछ लोगों ने हाल ही में भारत का दौरा किया है और यहां मैं कहना चाहूंगा कि दोनों पक्षों के बीच नियमित यात्राओं से द्विपक्षीय संबंध सक्रिय रूप से बढ़ेंगे।”

काहिरा में अल-हकीम मस्जिद तथा युद्ध स्मारक गये मोदी

मिस्र की दो दिन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां अल- हकीम मस्जिद गये।श्री मोदी मिस्र की राजकीय यात्रा पर शनिवार को काहिरा पहुंचे थे।मिस्र के पर्यटन मंत्री डॉ. मुस्तफा वज़ीरी ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमीद युग की शिया मस्जिद के रख-रखाव में शामिल हैं। उन्होंने भारत और मिस्र के लोगों के बीच प्रगाढ़ संबंधों पर प्रकाश डाला।इससे पहले श्री मोदी ने हेलियोपोलिस में युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपनी जान न्योछावर करने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।(वार्ता)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button