Crime

किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक ने की थी युवती की हत्या

फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने सोमवार की रात हुई युवती की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने युवती द्वारा किराया मांगने पर उसकी हत्या की थी।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी राम शंकर की पुत्री हनी गुप्ता (26) सोमवार की रात दरवाजा खोलने गई थी तभी उसकी लोहे की वस्तु प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता रामशंकर ने ई-रिक्शा चालक रिंकू पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था।

थाना शिकोहाबाद प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर हत्यारोपित रिंकू दिवाकर पुत्र रामगोपाल निवासी ज्ञान भारती स्कूल वाली गली शिकोहाबाद को बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात रण विजय सिंह का कहना कि आरोपित ई-रिक्शा चालक रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपना ई रिक्शा चार्ज करने हेतु राम शंकर के बने गैराज मे लेकर आया था, तभी मृतका हनी गुप्ता द्वारा मुझसे पांच महीने का किराया 7500 रुपये मांगा गया। इसको लेकर हम दोनों मे कहासुनी होने लगी। तभी कहासुनी में मैने गुस्से में रिक्शा से प्लास को निकाल कर हनी गुप्ता के सिर पर पीछे से जोरदार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button