हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना हरहुआ चौराहे के पास साइकिल सवार छात्रा को डंपर ने रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठी एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई। रौंदने के बाद डंपर चालक चालक को ग्रामीणों ने काजीसराय के पास से दबोचा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर चक्कजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर चक्कजाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नेहा पटेल (19) अपनी दोस्त प्रीति कन्नौजिया के साथ पांडेयपुर स्थित एक कम्प्यूटर कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। हरहुआ चौराहे के पास शाम पांच बजे पहुंची थी कि बाबतपुर की तरफ जा रही डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नेहा डंपर के नीचे आ गयी जबकि प्रीति दूर जा गिरी। नेहा को डंपर चालक रौंद दिया। इसके बाद वह भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे काजिसराय बाजार के पास पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्कजाम कर दिया।
सूचना पर एसीपी अमित पाण्डेय, प्रबल प्रताप सिंह सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मुआवजा और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद चक्कजाम समाप्त हुआ। आगे की कार्रवाई में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने बताया कि नेहा चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गयी है। दुर्घटना की वजह सडक निर्माण के बाद पटरी पर गिट्टी छोड़ दिया गया है जो हादसे की वजह बन रही है। एक सप्ताह पूर्व भी ऐसे ही कोईराजपुर मोड़ के समीप रोड के किनारे पटरी पर फैली हुई गिट्टी के कारण भी बाइक सवार सोनू सिंह फिसलकर गिर गया था और इस बीच ट्रक ने उसे रौंद दिया था।



