Varanasi

डेंगू के चलते पूर्व मंत्री केपी यादव का निधन, परिजनों में कोहराम

वाराणसी। डेंगू के चलते बनारस में भय का माहौल बन रहा है। लगातार डेंगू मरीजों के मिलने से स्थिति बिगड़ रही तो आज एक पूर्व मंत्री की जान चली गई। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री ब्रिज इन्क्लेव ,सुंदरपुर निवासी के.पी.यादव के दुखद निधन की खबर मिली है। बताया गया कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री के.पी.यादव को पांच दिनों पहले डेंगू हुआ तो उन्हें वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते दो दिन पहले अचानक उनकी तबियत अधिक बिगड़ने लगी और प्लेटलेट्स अत्यधिक गिरने की बात सामने आई। यह जानकारी जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुई तब उन्होंने के.पी.यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी आज उनको बचाया नही जा सका।पता चला कि मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। यह खबर काशी पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सपा के तमाम नेता उनके आवास पर पहुंच गए। उनका शव लखनऊ से वाराणासी लाने की सूचना मिल रही थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button