Varanasi

सरकार श्रमजीवी महिलाओं के रहने के लिए बहुमंजिला सुरक्षित आवास का कराएगी निर्माण

काशी में आने वाली कामकाजी महिलाओं को छत देगी योगी सरकार, महिलाओं और उनके अभिभावकों की चिंता होगी दूर 

  • महमूरगंज में बनेगा श्रमजीवी महिला छात्रावास, सुरक्षा के होंगे अत्याधुनिक इंतजाम
  • मल्टीस्टोरी छात्रावास में 500 महिलाओं के रहने की होगी सुविधा 

वाराणसी : काशी में आने वाली कामकाजी महिलाओं को अब रहने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। योगी सरकार श्रमजीवी महिलाओं के रहने के लिए बहुमंजिला सुरक्षित आवास का निर्माण कराने जा रही है। शहर में श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है, इसके लिए महमूरगंज में जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन महिला कल्याण विभाग को हस्तांतरित होने की प्रक्रिया में है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर महिला छात्रावास के निर्माण का काम शुरू होगा।

कामकाजी महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक छात्रावास डिज़ाइन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि महमूरगंज में लगभग 2630 स्क्वायर मीटर में महिला छात्रावास का निर्माण होना है।  इस मल्टी-स्टोरी भवन में एक साथ 500 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भवन में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक और आधुनिक इंतजाम किए जाएंगे। इसमें सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति जैसे कई कार्यक्रम प्रदेश में चला रही है। शहर में कामकाजी महिलाओं की बढ़ती संख्या के लिए यह कदम सुरक्षित छत के साथ ही महिलाओं और उनके अभिभावकों की चिंता को दूर करेगा। साथ ही कार्यस्थल के करीब रहने और आवागमन में लगने वाले समय और धन की बचत करने में भी मदद करेगा।

श्रमजीवी महिला पूजा चौबे का मानना है कि यह छात्रावास कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।

बड़ा लालपुर: आमजन की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी सेंटर 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button