Crime

सीआरपीएफ दारोगा समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 

वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर कॉलोनी में रहने वाली रिया पाण्डेय ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। रिया की शादी की शादी बीते कुछ महीने पहले आदमपुर गोसाईपुर  बलिया अभय तिवारी के साथ हुई। अभय सीआरपीएफ में दारोगा है।

आरोप है कि शादी के बाद रिया से आये दिन पैसे की डिमांड की जाने लगी और नहीं देने पर पति प्रताड़ित करता था। पीड़िता की माने तो अभय ने उसे अपने सीआरपीएफ कैंप जहां उसकी तैनाती है वहां साथ लाया और मारपीट की जिसकी घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पति अभय तिवारी, भाई अमरेश तिवारी, ससुर सुरेन्द्र नाथ तिवारी और सास माया देवी के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button