
रायपुर,छत्तीसगढ़ । राजधानी में किसी ने एक अधेड़ दिव्यांग की हत्या कर दी है। इसकी लाश सड़क के किनारे खुली जगह पर फेंककर हत्यारा फरार हो गया। 7 जुलाई को हुए इस कांड में अब पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। सबसे पहले पुलिस के पास लाश मिलने की खबर आई, शुरुआती जांच में अब साफ हुआ है कि ये मामला हत्या का है।
ये घटना मुजगहन थाना क्षेत्र में आने वाले कमल विहार सब्जी मंडी की है। यहां पुलिस को करीब 45 से 50 साल के शख्स का शव मिला है। इसकी जान लेने वाले पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल दिया। मृतक के पास से कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं मिला, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हत्यारे या उससे जुड़े सबूत तलाशे जा रहे हैं। शव की जांच में पता चला कि मरने वाले का एक पैर कमजोर था, किसी हादसे में उसकी कलाई भी कट चुकी थी।(वीएनएस)



