Crime

कमाने गए दो युवक की हैदराबाद में मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी, सोनभद्र– हैदराबाद की एक कंपनी में कालम की ढलाई करते समय उसके ढहने से उसमें दबकर विंढमगंज थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम निवासी दो मजदूरों की मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया | मृतक दोनों मजदूरों की कच्ची गृहस्थी बताई जा रही है।

घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव अंतर्गत कुदरी टोला निवासी 25 वर्षीय दयाशंकर पुत्र सोनाबच्चा भुइयां व 28 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र राजेश्वर खरवार कुछ दिन पूर्व हैदराबाद काम करने गया थे। दोनों युवक किसी ठेकेदार के माध्यम से पाइपलाइन में काम करने गये थे कि शनिवार की शाम कालम गिरने की दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गयी |घटना की सूचना साथी मजदूरों ने परिजनों को दी। कागजी औपचारिकता पूरी कर दोनों मृतक का शव एम्बुलेन्स से घर लाया जा रहा है |

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button