Crime

पिकअप की चपेट में आने से मौत

मंडुवाडीह,वाराणसी । मंडुवाडीह क्षेत्र के चितईपुर में रविवार की भोर में पिकअप के धक्के से राजनाथ सरोज (47) निवासी जहांनगंज जिला आजमगढ़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक राजनाथ सरोज चितईपुर में किराए पर रहकर एक स्टील की दुकान में काम करता था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजनाथ का लड़का मुम्बई से आ रहा था और लड़के को लेने के लिए वह रविवार की भोर में स्टेशन के लिए निकला था। सड़क पर आया और एक आॅटो वाले को रुकवाया जैसे ही बैठने जा रहा था कि एक पिकअप तेजगति से आयी और उसे टक्कर मार दी। राजनाथ की मौत हो गयी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

डिवाइडर से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्चा घायल 

रोहनिया,वाराणसी । रोहनिया थानाक्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत शाहावाबाद स्थित सड़क पर झपकी आने से डिवाइडर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पति पत्नी और दो बच्चे घायल हो गया। कार सवार कौशांबी के हैं और घायलों की पहचान अरविंद भार्गव पत्नी नीलम और बेटा प्रिंस और इशानी के तौर पर हुई। इशानी लोगों ने निजी अस्पताल भेजा जहां पर सभी का उपचार के लिए भर्ती कराया।

हाइवा से टकराया ट्रेलर, चालक घायल

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के भिखारीपुर गांव के सामने हाईवे पर रविवार की सुबह प्रयागराज की तरफ से आ रही ट्रेलर सामने जा रहे  हाइवा से टकरा गयी। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हरदोई जिले के महमूदपुर सरैया थाना पिहानी निवासी रिजवान के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने चालक को इलाज के लिए एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहीं दूसरी तरफ स्कूटी  और बुलेट की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह क्षेत्र के पहाड़ी (नकाइन) में रविवार की शाम बुलेट सवार व स्कूटी में टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार प्यारेलाल मौर्या 52 वर्ष निवासी मड़ावभुल्लनपुर को पैर व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आयी है वहीं बुलेट सवार दीपक पटेल 21 वर्ष को मामूली चोट आयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button