बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में गुरूवार को एक युवक का शव एक मीट फैक्ट्री परिसर में रस्सी से लटका मिला है।परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया उत्तम कुमार (30) मूडा खेड़ा रोड स्थित आबदा नगर में मदीना फूड फ्रोजन मीट फैक्ट्री में पैकिंग ठेकेदार का काम करता था। आज उसका शव रस्सी से लटका मिला।(वार्ता)



