Crime

सात दिन से गायब युवक का घर के पास मिली लाश

रामनगर,वाराणसी। रामनगर थानांतर्गत कोदोपुर वाजिदपुर में सात दिन से गायब युवक की लाश एक खेत में मिली। मामले की जानकारी तब हुई जब शौच के लिए कुछ लोग वहां गये। देखा तो खेत में अचेत एक युवक पड़ा है। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान संजय श्रीवास्तव के तौर पर हुई।

पुलिस की माने तो मूल रूप से गणेश महाल वाराणसी निवासी अनिल अपने मूल मकान को बेच कर सन 2002 से कोदोपुर वाजिदपुर में नथुनी यादव के घर में किराए पर पत्नी प्रीति श्रीवास्तव और छोटे भाई सचिन के साथ रहता था। लंका स्थित किसी फास्ट फूड रेस्टोरेंट में वह बतौर वेटर काम कर रहा था। पत्नी प्रीति के मुताबिक पिछले रविवार की सुबह साढ़े दस बजे वह घर से रेस्टोरेंट जाने को कह कर निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नही लौटा।

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 21 मार्च को लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह जब कोदोपुर के खेत में शव मिलने की सूचना वायरल हुई तब परिजन थाने पहुँचे और मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में की। आशंका व्यक्त की गयी कि उसकी हत्या हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button