चतरा : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित कोयलांचल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से एक सीसीएल कर्मी का शव बरामद किया गया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर रेलवे ट्रैक से टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी सीसीएलकर्मी संजय यादव के रूप में हुई है। संजय यादव आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत था। संजय देर शाम करीब सात बजे के बाद से लापता था।(वार्ता)



