बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा की हत्या कर फरार हुए उसके प्रेमी का शव आज नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया।बड़वानी की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपरेखा यादव ने बताया कि कसरावद स्थित नर्मदा नदी के पुल से करीब दो किलोमीटर दूर गौतम धनगर का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को जिला मुख्यालय के सुख विलास कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे में उसने 20 वर्षीय नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नंदनी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।(वार्ता)



