प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में सोमवार को डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फंदे से शव लटकता देख सीएमओ को फोन किया। डा सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के निवासी थे। वो प्रयागराज में संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हत्या का अंदेशा जताया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे ।(वार्ता)



