छपरा : बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को बोरी में बंद दो लोगों का शव बरामद किया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गुलरिया घाट के समीप सड़क किनारे दो बोरी में बंद दो लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।(वार्ता)



