Crime

बदमाशों ने दो गार्ड को गोली मारकर बैंक से लूटे लाखों रूपये

पटना । सारण जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी।मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच अज्ञात व्यक्ति दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में दाखिल हुए। सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया तो उन पर गोली चला दी। दोनों गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज संगाल रही है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button