Crime

सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत तीन अन्य गंभीर

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में आज प्रातः एक कार और कैंटर की भिड़ंत के दौरान गंगा में अस्थि विसर्जन कर घर लौट रहे एक दम्पति की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस अधीक्षक -ग्रामीण (एसपीआरए) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि जनपद के चोला गांव निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य अनूप शहर स्थित गंगा में अपने परिजन की अस्थि विसर्जन क्रिया के उपरांत कार द्वारा घर वापस लौट रहे थे तभी कार को अनिवास नहर के पास सामने से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button