फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से पति -पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को सुबह कार असंतुलित होकर बीच के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की राहत एंबुलेंस मौके पर पहुंची उसके द्वारा गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यूपीडा अधिकारी के अनुसार कार सवार परिवार बेतिया बिहार जा रहा था, रास्ते में संभवत कार चालक की आंख लगने से दुर्घटना हो गई है।



